क्षेत्र को नकारे एवं धोखेबाजों से बचाने के लिए सिलाई मशीन वाला बटन दबाने की अपील
डेरबस्सी 29 जनवरी, 2012: क्षेत्र को नकारे एवं धोखेबाज नेताओं की चंगुल से बचाने और क्षेत्र में विकास एवं सामुदायिक सदभावना बनाए रखने के लिए वोटर्स की निर्णायक भूमिका निभाने का समय आ गया है। अब वोटर्स को बिना किसी लालच या दबाव के अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। यह अपील आज विधानसभा सीट डेरबस्सी से आजाद उम्मीद दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने वोटरों से अपील की कि वे सिलाई मशीन का ही बटन दबाएं। ढिल्लों ने क्षेत्र के वोटर्स को संदेश दिया कि वे क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने के लिए 30 जनवरी को अपना एक एक कीमती वोट चुनाव निशान सिलाई मशीन को दबाएं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस समय बाहरी, नकारे और धोखेबाज उम्मीदवारां को तो क्षेत्र के गांवों, गलियों, सडक़ों तक का पता नहीं है, वे क्षेत्र के सुख दुख को कैसे जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो
उम्मीदवार लोगों से वोट मांगते हुए अपना कोई योगदान तक नहीं बना सकते, लोग भी उन्हें वोट नहीं डाल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने डेराबस्सी क्षेत्र को लावारिस समझ कर ही यहां के नेताओं को नजरअंदाज कर बाहरी, नकारे एवं धोखेबाज नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का कत्ल किया है और जो दल लोगों की भावनाओं का कद्र नहीं करते हैं, उनके उम्मीदवारों से भी कैसे क्षेत्र की भलाई की उम्मीद क जा सकती है। इस कारण लोग अपने क्षेत्र को बाहरी उम्मीदवारों के सहारे नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने वोटर्स से अपील की कि विरोधियों को किसी भी लालच या डर में आकर अपनी वोट को किसी गलत जगह डालने से बचना चाहिए क्योंकि वोटर्स की एक छोटी सी गलती भी क्षेत्र को 50 साल पीछे कर सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बचाने के लिए बाहरी उम्मीदवारों को भगाना जरूरी है।
